27 जनवरी 2024 - 09:48
ईरान की अंतरिक्ष के क्षेत्र में लंबी छलांग, सुरैया सैटेलाइट ने सिग्नल भेजना शुरू किया

गौरतलब है कि 47 किलोग्राम वजनी सुरैया हल्के वजन वाले उपग्रह की श्रेणी में आता है जिसे 'काइम-100' उपग्रह लांचर द्वारा पृथ्वी की कक्षा में 750 किमी की दूरी पर लॉन्च किया गया था

इस्लामिक गणराज्य ईरान द्वारा इस सप्ताह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किए गए सुरैया उपग्रह ने प्रभावी ढंग से पृथ्वी पर सिग्नल भेजना शुरू कर दिया है, जो उसके अंतरिक्ष मिशन में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। ईरान की अंतरिक्ष एजेंसी ने सुरैया उपग्रह से पृथ्वी तक सिग्नल के सफल संचार की घोषणा की है। गौरतलब है कि 47 किलोग्राम वजनी सुरैया हल्के वजन वाले उपग्रह की श्रेणी में आता है जिसे 'काइम-100' उपग्रह लांचर द्वारा पृथ्वी की कक्षा में 750 किमी की दूरी पर लॉन्च किया गया था। सुरैया उपग्रह ने पृथ्वी पर अपने शुरूआती संकेत भेजने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। बता दें कि इस सैटेलाइट की उम्र 3 साल से ज्यादा है जो 750 किलोमीटर पृथ्वी की कक्षा में है।